थराली विधायक भूपाल राम ने भूस्खलन की जद में आये बुंगा गांव की स्थिति का जायजा लिया
—थराली से हरेंद्र बिष्ट–
थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बूंगा की तलहटी में हों रहें भूस्खलन एवं इससे गांव की आबादी को होने वाले संभावित खतरों को कम करने के लिए किए जा सकने वाले उपायों की जानकारी लेने के लिए गांव का भ्रमण किया।इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को अब तक भूस्खलन से हो चुके नुकसान की विस्तृत जानकारी दी।
रविवार को विधायक टम्टा ने भूस्खलन प्रभावित बूंगा गांव का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने बूंगा गांव के नीचे से गुजर रही डुंग्री-डाडरबगड़-रतगांव मोटर सड़क के भूस्खलन के कारण लगातार अवरूद्ध होने की समस्या से निजात पाने के लिए नई सड़क के निर्माण में सभी गांवों के ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि भूस्खलन को रोकने के लिए विशेषज्ञों की सलाह पर हरसंभव जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लगातार भूस्खलन का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। इससे जहां एक ओर कभी मात्रा में वन भूमि का नुक़सान हो चुका है।वही सैकड़ों पेड़ पौधे भी इसकी भेट चढ चुके हैं।यही नही ग्रामीणों की कृषि भूमि को भी नुकसान पहुचना शुरू हो गया है।
इस पर विधायक ने हर प्रयास करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।इस मौके भानु प्रकाश फर्स्वाण,मोहन सिंह सोलवासी,ईश्वरी दत्त देवराड़ी, केदार दत्त देवराड़ी, राजेंद्र देवराड़ी आदि ने विधायक को आवश्यक जानकारियां दी।इस अवसर पर थराली भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी भी मौजूद थे।