राजनीति

थराली रामलीला मैदान को सीएम धामी ने अपने लिए बेहद शुभ बताया

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-

थराली, 29 मार्च।तो थराली का रामलीला मैदान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए बेहद शुभमान है। यही वजह है कि गढ़वाल लोकसभा चुनाव के प्रचार के अभियान का शंखनाद सीएम ने रामलीला मैदान थराली से किया है।

बताते चलें कि 2022 में सम्पन्न हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में थराली को राज्य की दुरस्थ विधानसभा मानते हुए सीएम धामी ने अपने पहली पाली में बतौर मुख्यमंत्री थराली पहुंच कर रामलीला मैदान से ही पूरे प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था। उस समय थराली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा एवं कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। विधानसभा चुनावों में चुनाव विशेषज्ञ ही नही मीडिया का एक बड़ा हिस्सा भी इस सीट को कांग्रेस की सीट मान कर चल रही थी।बावजूद इसके जब परिणाम सामने आए तो तो पूरे राज्य में बड़े मार्जिन से थराली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा ने करीब 9 हजार मतों से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीत राम को हराकर सभी को अचंभित कर दिया, सभी की गणित धरी की धरी रह गई।

अब जबकि लोकसभा का विगुल बज गया हैं, और गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में प्रवासी एवं रैवासी का मुद्दा जोर पकड़ने लगा हैं, और गढ़वाल सीट हट सीटों में से एक मानेजाने लगी हैं,तों भी ऐसे वक्त में एक बार फिर से सीएम धामी ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र का चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत के लिए थराली के रामलीला मैदान को चुन कर इस मैदान को अपने लिए लक्की माना हैं।

शुक्रवार को रामलीला मैदान के मंच से जब धामी चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले बधाणी की नंदादेवी,थराली के बेतालेश्वर मंदिर,बधाणगढ़ी नंदा भगवती,अग्यारी महादेव को स्मरण करते हुए स्वयंम ही थराली की भूमि को अपने आप के लिए बेहद शुभ बताते हुए कहा कि इस भूमि से ही वे गढ़वाल लोकसभा चुनाव क्षेत्र का पहला प्रचार कर रहे हैं।जब उसने सामने पार्टी ने गढ़वाल सीट के लिए प्रचार शुरू करने की बात कही तो उन्होंने इसकी शुरुआत थराली से करने की इच्छा जताई।

जिस पर पार्टी ने उनकी इच्छा के अनुरूप थराली से शंखनाद करने की स्वीकृति दी। उन्होंने दावा किया कि राज्य की 5 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बड़े मतों से विजई होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!