Front Page

नंदानगर के सेरा में हुई खरीफ गोष्ठी में किसानों को दिए सफलता के मंत्र

गोपेश्वर, 3 जुलाई ( उत्तराखंडहिमालय)। फसल बीमा सप्ताह (क्रॉप इंश्योरेंस सप्ताह ) किसान क्रेडिट कार्ड कैंप एवं आत्मा खरीफ गोष्टी 2022 का शनिवार को किसान सेवा केंद्र सेरा नंदा नगर (घाट) में विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई।


मुख्य कृषि अधिकारी चमोली द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड आत्मा योजना के बारे में विस्तार से जानकारियां गोष्टी में उपस्थित समस्त कृषकको को दी गई। तत्पश्चात मुख्य उद्यान अधिकारी चमोली द्वारा भी किसानों को उद्यान संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। गोष्ठी में उपस्थित कृषको की संख्या 90 से 100 के आसपास थी।

मुख्य कृषि अधिकारी चमोली विजय प्रसाद मौर्य, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ योगेश रूपाली, विकासखंड प्रभारी मांगेराम, सहायक कृषि अधिकारी अंकुर कुमार, बीटीएम आत्मा मनमोहन सिंह नेगी, एआईसी दिल्ली लाल प्रकाश सिंह, देवेश्वरी देवी एवं प्रगतिशील कृषक ध्यान सिंह भंडारी, सबर सिंह, मथुरा प्रसाद जोशी एवं समस्त समूह की महिलाएं एवं कृषक।

कार्तिक देवी उतारा देवी देवेश्वरी देवी सीमा देवी रिसा देवी पूजा देवी माता देवी दीपा देवी बीना देवी मंजू देवी नीलम देवी ममता देवी शानता देवी सुंदरी देवी मित्र गण मौजूद थे। पार्वती देवी, गोदावरी देवी, शारदा देवी, सुशीला देवी, हिमानी देवी, बिछना देवी , रोशनी देवी, शकुंतला देवी, तारा देवी आदि ने भी गोष्ठी में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!