क्षेत्रीय समाचारराजनीति

लम्बी प्रतीक्षा के बाद कांग्रेस ने घोषित किये नगर और ब्लॉक अध्यक्ष

–गौचर से दिग्पाल गुसाईं —
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस ने नगर व ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा कर संगठन को मजबूत करने का काम किया है।

जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी द्वारा जारी सूची के अनुसार गौचर नगर अध्यक्ष के लिए सुनील पंवार को दूसरी बार मौका दिया गया है। जोशीमठ नगर अध्यक्ष का दायित्व हरेंद्र राणा को दिया गया है। जबकि बिक्रम फर्स्वाण को जोशीमठ का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार योगेन्द्र सिंह बिष्ट को गोपेश्वर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गोविन्द सिंह सजवाण को दसोली ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। संतोष चौधरी को पोखरी, गौतम मिंगवाल को कर्णप्रयाग,दान सिंह नेगी को गैरसैंण,कमल गड़िया को देवाल, विनोद रावत को थराली,सुरेंद्र सिंह रावत को घाट तथा नरेंद्र कठैत को नारायणबगड़ का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। महेश खंडूड़ी को कर्णप्रयाग, सुरेंद्र बिष्ट को गैरसैंण, तथा नरेंद्र कठैत को नंदप्रयाग का नगर अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!