राजनीति

हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा के तहत चमोली कांग्रेस घर घर जा कर सरकार की पोल खोलेगी

गौचर से दिगपाल गुसाईं
यहां आयोजित कांग्रेस की जनपद स्तरीय बैठक में आगामी 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा पर विस्तार से चर्चा करने के उपरांत तय किया गया कि यात्रा जिला मुख्यालय से शुरू होकर घर घर जाकर भाजपा के कुशासन से जनता को अवगत कराया जाएगी।


जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के जनपद प्रभारी प्रदीप थपलियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र रावत, यूथ कांग्रेस के जनपद चमोली प्रभारी सन्तोष रावत के अलावा सभी ब्लाकों,नगरों,के प्रभारियों सभी ब्लाक अध्यक्षों,नगर अध्यक्षों,यूथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों,महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों,पीसीसी सदस्यों, सेवादल के पदाधिकारियों,एन एस यू आइ छात्र संगठन के पदाधिकारीयों के अलावा सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में तय किया गया कि हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा अभियान 60 दिनों तक चलेगी। तय किया गया कि हाथ से हाथ जोड़ों अभियान 26 जनवरी को जिला मुख्यालय से शुरू होकर प्रत्येक ब्लाक,नगर,न्याय पंचायत,बूथ स्तर, एवं प्रत्येक घर घर जाकर मंहगाई, बेरोजगारी, व्याप्त घोटालों से जनता को अवगत कराएगी।


इस दौरान जनपद चमोली के सभी नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों ,नगर अध्यक्षों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर सभी को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर हाथ से हाथ जोड़ों के सभी ब्लॉक प्रभारियों, नगर प्रभारियों को नगर अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के टिप्स भी दिए गए।तय किया गया कि ब्लॉकों में प्रत्येक घर तक पहुंचने के लिए ब्लाक अध्यक्ष रणनीति बनाएंगे।

इससे पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी ने हाथ से हाथ जोड़ो जनपद प्रभारी प्रदीप थपलियाल,पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत,जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौचर सुनील पंवार,सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, पी सी सी सदस्य यूथ कांग्रेस के जिला प्रभारी संतोष रावत, हरि कृष्ण भट्ट, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु पवार, महिला कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, जिला अध्यक्ष उषा रावत, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी, जिला उपाध्यक्ष लीला रावत, जिला महामंत्री मुन्नी देवी,जिला सचिव भजनी बिष्ट, मदनलाल टम्टा, शिवलाल भारती, संदीप नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत,योगेंद्र सिंह,अरविंद सिंह नेगी, विक्रम सिंह बिष्ट, विक्रम नेगी,सुनील शाह, ताजबर कनवासी, सुमित असवाल, अनूप सिंह,मयंक सिंह, अमन सिंह, विपुल नेगी, जय नेगी,नरेंद्र भारती, विक्रम नेगी,गजपाल सोनी, कमल कोहली, महावीर नेगी,महावीर बिष्ट, आशुतोष बिष्ट, जमन सिंह गढ़िया, लाखन सिंह रावत, प्रताप राम, रविंद्र नेगी, राजेश नेगी,किशोरी लाल, लक्ष्मण राणा, देवेंद्र रावत, जगदीश प्रसाद, संदीप पटवाल, पुष्कर सिंह रावत, महेंद्र कुमार, सुभाष रावत,सुनील कुमार, देवेंद्र सिंह,अंजना राणा, मनीष कोहली, कुलदीप राणा, संतोष चौधरी,गोविंद सजवान,सूर्य पुरोहित, संदीप सिंह रावत, हरीश परमार, हरीश भंडारी, मनोज रावत, ईश्वरी मैखुरी, गजपाल नेगी,गिरीश शाह, लक्ष्मण बिष्ट, आनंद सिंह पवार, दर्शन सिंह रावत, महावीर नेगी, हरीश नयाल, रेजा चौधरी,नरेंद्र सिंह रावत,धीरेंद्र सिंह, राधा देवी, गजपाल नेगी,नागेंद्र सिंह रावत, गौरव कपूर, पंकज नेगी,विभांशु बर्तवाल, एम एल राज आदि का बैठक में भाग लेने पर आभार व्यक्त किया। संचालन सुनील पंवार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!