क्षेत्रीय समाचार

गौचर के प्राइमरी स्कूल के शिक्षक का आकस्मिक निधन

गौचर, 25 जनवरी (गुसाईं) । जनपद चमोली के प्राथमिक विद्यालय बंदरखंड में कार्यरत अध्यापक जगदीश सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर शिक्षा जगत व जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उनकी उम्र 45 वर्ष के आसपास थी।

जानकारी के अनुसार गौचर पालिका क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंदरखंड में कार्यरत अध्यापक जगदीश सिंह नेगी की दो दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर ले जाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि हिमालयन अस्पताल देहरादून ले जाने के बाद उनकी हालत में सुधार हो गया था। लेकिन मंगलवार को अचानक उन्होंने दम तोड़ दिया बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

उनके निधन पर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार,डी पी सी सदस्य अनिल नेगी, पालिका सभासद अजय किशोर भंडारी, देवेंद्र नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश कनवासी, मातबर सिंह नेगी, आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!