क्षेत्रीय समाचार

उर्मिला बिष्ट बनीं जिला पंचायत संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष

 

थराली, 30 अप्रैल (हरेंद्र बिष्ट)। हाट कल्याणी जिला पंचायत वार्ड से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य एवं देवाल की पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट को उत्तराखंड जिला पंचायत प्रदेश संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पिंडर घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

गत दिवस राजधानी देहरादून में आयोजित उत्तराखंड जिला पंचायत प्रदेश संगठन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में भास्कर सम्मल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, जबकि देवाल की जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उर्मिला बिष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम, साक्षी नेगी, प्रदीप बुटोला, हरीश सौरियाल, कला देवी सहित देवाल के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप दानू, देवाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल गड़िया और थराली के विनोद रावत समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके इस नए दायित्व से संगठन को मजबूती मिलेगी और जिले तथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!