राष्ट्रीय

उत्तराखंड कांग्रेस ने हर्षोल्लास से मनाई स्वतंत्रता की 75 वीं  वर्षगांठ 

–उत्तराखंड हिमालय ब्यूरो —

देहरादून 15 अगस्त।  स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने ध्वजारोहण कर समस्त देश व राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाते हुए ध्वज को सलामी दी तथा मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा ने स्व0 राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कहा कि सर्व प्रथम हम आजादी के उन वीर शहीदों को शत्-शत् नमन करते हैं जिनकी कुर्बानियों की बदौलत हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। हमें आजादी के मूल्य को समझना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का बड़ा योगदान रहा है और जिन आदर्शों और सपनों के लिए स्वतंत्रा सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी तथा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जिन सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनकी कुर्बानी के लिए कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें सदैव याद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन आदर्शों, सिद्धांतों और मूल्यों के लिए देश के रणबांकुरों ने अपने प्राण दिये थे उन मूल्यों की रक्षा का कार्य कांग्रेस करती रही है और करती रहेगी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति के लिए जिन आन्दोलनकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर किये हैं उन्हें भी हम नमन करते हैं।


करन माहरा ने कहा कि आजादी के बाद देश को विकास की दिशा देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंण्डित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर  मनमोहन सिंह जी, सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी तक कांग्रेस ने इस देश को आगे बढ़ाने का काम किया तथा विकास के नये आयाम दिये। स्व0 इन्दिरा गांधी जी, स्व0 राजीव गांधी जी की शहादत को याद करते हुए श्री करन माहरा ने कहा कि हमें यह कहने में गर्व हैं कि पूरे देश के अन्दर कांग्रेस ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जिसने उन मूल्यों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए सबसे अधिक कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर बहुत तेजी से आगे बढ़ कर विश्व में अपना एक विशेष स्थान बनाया है वहीं आज पूरा विश्व भारत को एक आर्थिक शक्ति के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाने में सफलता प्राप्त की।  कांग्रेस आज दावे के साथ कह सकती है कि आज बेसक हम केन्द्र व राज्य में सत्ता में न हो परन्तु विपक्ष के रूप में भी कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादा में रहते हुए जनभावनाओं के अनुरूप केन्द्र व राज्य की की वर्तमान सरकारों पर सही दिशा में चलने के लिए दबाव बनाये रखेगी।
श्री करन माहरा ने कहा कि आज भारत के पड़ोसी देशों द्वारा देश की सीमाओं पर जिस प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है वह चिन्ता का विषय है परन्तु भारत के वीर सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के उन तमाम सेनानियों को बधाई देते हैं जो कांग्रेस के मूल्यों के लिए गली-गली, गांव-गांव अलख जगाये रखने को काम कर रहे हैं। हम राज्य निर्माण के आन्दोलनकारियों को भी बधाई देते हैं जिनके संघर्ष और बलिदान से उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति हुई है। उन्होंने कहा कि आज सत्ता में बैठी कुछ ताकतों द्वारा देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भुला कर देश की जनता को गुमराह कर छद्म राष्ट्रवाद का नारा दिया जा रहा है। कंाग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर इसी को दृष्टिगत रखते हुए आजादी की गौरव यात्रा- भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन कर देश की उन विभूतियों को स्मरण करने का काम किया तथा आगामी 2 अक्टूबर 2022 से पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्या कुमारी से कश्मीर तक 3600 कि.मी. यात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है।
इसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा ने गांधी पार्क स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। तथा देहरादून की कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग कर प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित 7 दिवसीय आजादी की गौरव यात्रा-भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का समापन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि, सुजाता पाॅल, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पी.के अग्रवाल, डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, गोदावरी थापली, पूरण सिंह रावत, राजनैतिक मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, राजेन्द्र भण्डारी, सुरेन्द्र रांगड़, आचार्य नरेशानन्द नौटियाल, मनीष नागपाल, सूरत सिंह नेगी, दीप बोहरा, वसी जैदी, मानवेन्द्र सिंह, सेवादल के राजेश रस्तोगी, हेमा पुरोहित, नीरज त्यागी, अशोक वर्मा, संदीप चमोली, अश्विनी बहुगुणा, गौरव चैधरी, लक्ष्मी अग्रवाल, प्रदीप थपलियाल, दर्शन लाल, नजमा खान, नीनू सहगल, शिवा वर्मा, सावित्री थापा, राॅबिन त्यागी, रितेश क्षेत्री, शांति रावत, मीना बछवाण, प्रणीता बडोनी, मंजुला तोमर, चन्द्र कला नेगी, पुष्पा पंवार, आशा टम्टा, श्याम सिंह चैहान, सुनीता प्रकाश, नवनीत सती, शैलेन्द्र करगेती, विरेन्द्र पोखरियाल, यशपाल चैहान, शीषपाल बिष्ट, विशाल मौर्य, भूपेन्द्र नेगी, देवेन्द्र सती, विपुल नौटियाल, आनन्द बहुगुणा, सुनीता टम्टा, विनीत प्रसाद भट्ट, पुष्पलता ममगाई, विकास नेगी, मीना रावत, मनमोहन शर्मा, गुल मोहम्मद, मंजू, विरेन्द्र पंवार, मदन लाल, देवेन्द्र कुमार, अनुराधा, मुकेश सोनकर, अर्जुन सोनकर, विनोद गोयल, देवेन्द्र सती, कपिल भाटिया, टीका राम पाण्डेय, शरीफ बेग, पूनम कण्डारी, सत्येन्द्र चैधरी, नेमचंद सूर्यवंशी, अफजल सहित सैकडों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!