Front Page

उत्तराखंड पुलिस ने 2022 में की वाहन चालानों से 37.89 करोड़ की कमाई

2022 में सी.पी.यू ने 1.05 लाख तथा अन्य पुलिस ने 5.87 लाख किये चालान

देहरादून, 23 फरबरी। वर्ष 2022 में उत्तराखंड पुलिस ने 6 लाख 92 हजार वाहन चालान करके 37 करोेड़ 89 लाख रूपये का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूल किया। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूूचना से हुुआ।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को सूचना के अधिकार के तहत मिली सूचना के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने 2022 में कुल 6 लाख 92 हजार वाहन चालान किये हैै जिसमें 1 लाख 5 हजार चालान सी.पी.यू. की 4 जिलों की यूनिटों द्वारा तथा 5 लाख 87 हजार चालान अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये हैै। इन चालानों पर पुलिस द्वारा कुल 37 करोड़ 89 लाख का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूला गया है। इसमें सी.पी.यू. द्वारा 3 करोड़ 65 लाख तथा अन्य पुलिस अधिकारियोें द्वारा 34 करोड़ 24 लाख का संयोजन शुल्क ( जुर्माना) वसूला गया हैै।

सी.पी.यू. द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 36 हजार चालान देहरादूून जिले की यूनिटों द्वारा किये गये है तथा 1 करोड़ 8 लाख 99 हजार का जुर्माना वसूला गया है, जबकि दूूसरे स्थान पर उधमसिंह नगर जिले की यूनिटों ने 29 हजार 400 चालान किये व 93 लाख 45 हजार का जुर्माना वसूला गया हैै। हरिद्वार जिले की यूनिटों द्वारा 27 हजार 100 चालान किये व 1 करोड़ 8 लाख 75 हजार का जुर्माना वसूला गया। नैनीताल जिले की यूूनिट द्वारा 12 हजार 600 चालान किये गये तथा 54 लाख 25 हजार रूपये का जुर्माना वसूूला गया हैै।

सी.पी.यू. के अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 1 लाख 34 हजार 500 चालान देहरादून जिले में किये तथा 10 करोड़ 26 लाख जुर्माना वसूला गया, उधमसिंह नगर जिले में 1 लाख 1 हजार 800 चालान तथा 7 करोड,़ उत्तरकाशी जिले में 6 हजार 900 चालान 27 लाख जुर्माना, टिहरी जिलेे में 70 हजार चालान, 3 करोड़ 48 लाख का जुर्माना, चमोली जिले में 16 हजार 500 चालान तथा 1 करोड़ 7 लाख जुर्माना, रूद्रप्रयाग जिले में 9 हजार 700 चालान तथा 47 लाख जुर्माना, पौैड़ी जिलेे में 33 हजार 100 चालान 1 करोड़ 26 लाख जुर्माना, हरिद्वार जिले में 80200 चालान, 3 करोड़ 03 लाख जुर्माना, नैैनीताल जिले में 60 हजार 400 चालान, 3 करोड़ 41 लाख जुर्माना, अल्मोड़ा जिले में 18 हजार 900 चालान, 1 करोड़ 24 लाख जुर्माना, बागेश्वर जिले में 14 हजार 200 चालान, 67 लाख जुर्माना, पिथौरागढ़ जिले में 25 हजार 300 चालान तथा 97 लाख जुर्माना, तथा चम्पावत जिले में 15 हजार 900 चालान किये गये तथा 81 लाख रूपये का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!