क्षेत्रीय समाचार

दर्जाधारी जलागम परिषद् के उपाध्यक्ष गड़िया का दावा, मोदी का कार्य स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली, 21 दिसंबर। जलागम परिषद् के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रमेश गड़िया ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जिस तरह से विकास के कार्य हुए हैं। उसे आने वाले भविष्य में इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

विकास खंड देवाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौड़ में पहुंचे विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि दर्जाधारी राज्य मंत्री रमेश गड़िया ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से देश तेजी के साथ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा हैं, यह सब दूरदर्शी सोच रखने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो पा रहा हैं। कहा कि जिस तेजी के साथ भारत विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा हैं निश्चित ही आने वाले वर्षों में भारत एक विश्व शक्ति के रूप में पहचाना बनाएगा।

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में हर घर में बिजली, पानी की समस्या को दूर करने के लिए मिशन के रूप में कार्य किया जा रहा हैं।जिसका लाभ आम जन को मिल रहा हैं। उन्होंने इस मौके पर राज्य सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी जिक्र करते हुए युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की जम कर सराहना की।

इस मौके पर देवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज बसेड़ा, जितेंद्र बिष्ट, तेजू रावत,विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीम कोटडी, प्रधान कुंदन कोटडी चंद्रा देवी, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह राणा सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर सभी मौजूद लोगों ने भारत को विकसित बनाने के लिए अपने स्तर पर हर संभव कार्य करने की शपथ भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!