Front Page

हत्या के आरोप में ईनामी अभियुक्त को पोखरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पोखरी ,20 मार्च (उहि )।  पुलिस अधीक्षक चमोली  श्वेता चौबे  द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जनपद में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं विवेचनाओं से सम्बंधित वांछित/ ईनामी अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश का तत्परता से पालन करते हुए
 पोखरी पुलिस द्धारा थानाध्यक्ष ध्वज वीर सिंह पंवार के नेतृत्व में विनगढ निवासी अभियुक्त अरविंद नेगी  को  कर्णप्रयाग थाना पुलिस को सौंप दिया।
उक्त प्रकरण में 22 अप्रैल 2021 को वादिनी रजिया सिद्दकी पत्नी स्व.नदीम सिद्दीकी निवासी कर्णप्रयाग द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग में आकर तहरीर दी कि उनके  पुत्र रिजवान सिद्दकी को  16 अप्रैल 2021  की सुबह करीब 10:00 बजे राजेन्द्र कुमार पुत्र रूप लाल निवासी गांधी नगर एवं अरविंद नेगी निवासी पोखरी घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। उसके बाद उनका   पुत्र घर नहीं आया है। दिनांक 19.4.2021 को उनके पुत्र का शव अलकनन्दा नदी के किनारे बरामद हुआ है। उनको पूरा शक है कि  उक्त दोनों व्यक्तियों ने ही उनके पुत्र की हत्या की है।
उक्त तहरीर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कर्णप्रयाग पर मु.अ.संख्या 13/2021 धारा 302 आईपीसी अंकित कर  अभियुक्त राजेन्द्र कुमार पुत्र- रूप लाल निवासी- गांधी नगर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। दूसरा अभियुक्त अरविंद नेगी पुत्र- भरत सिंह निवासी- ग्राम बिनगढ़ थाना पोखरी उक्त हत्या के मुकदमे में वांछित था ।
        पुलिस अधीक्षक  द्वारा उक्त वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु  5000 रुपये ईनाम की घोषणा की गई थी एवं थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह कर्णप्रयाग के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा कुशल सुरागरसी एवं पतारसी कर कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा बिनगढ़ बाजार से अभियुक्त *अरविंद नेगी* उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!