क्षेत्रीय समाचार

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने नरेंद्रनगर में चलाया प्रचार-प्रसार अभियान

 

नरेंद्रनगर, 19 मई। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर में प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय सेवाओं के अतिरिक्त निदेशक प्रो. एम.एम. जोशी, विधि विद्या शाखा के समन्वयक एवं एमपीडी के सहायक निदेशक डॉ. दीपांकुर जोशी, रसायन विज्ञान के सहायक प्राध्यापक एवं सहायक प्रवेश प्रभारी डॉ. विनोद कुमार तथा सहायक क्षेत्रीय निदेशक उत्तरकाशी अनिल कंडारी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, अध्ययन केंद्रों एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली की विशेषताओं से शिक्षार्थियों को अवगत कराया।
प्रो. जोशी ने बताया कि विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगी। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर अध्ययन केंद्र में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू चौहान सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!