क्षेत्रीय समाचारशिक्षा/साहित्य

नागनाथ पोखरी महविद्यालय में मनाया गया लोकतंत्र दिवस

पोखरी, 15 सितम्बर (राणा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निबंध, पोस्टर तथा भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रभारी डॉ. शाजिया सिद्दीकी ने किया। उन्होंने लोकतंत्र के इतिहास, अवधारणा एवं समकालीन महत्व पर प्रकाश डालते हुए निर्णायक मंडल और प्राचार्य का स्वागत किया।

निर्णायक मंडल:

निबंध प्रतियोगिता : डॉ. कीर्ति गिल एवं श्रीमती शशि चौहान

पोस्टर प्रतियोगिता : डॉ. कंचन सहगल एवं डॉ. किरण चौहान

भाषण प्रतियोगिता : डॉ. राजेश भट्ट एवं डॉ. कंचन सहगल

परिणाम:

पोस्टर प्रतियोगिता : प्रथम – प्रिया (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय – महक नेगी (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), तृतीय – प्रशांत (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)

निबंध प्रतियोगिता : प्रथम – रिया (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय – खुशी बतर्वाल (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर), तृतीय – कोमल (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)

भाषण प्रतियोगिता : प्रथम – आदर्श कुमार (बी.ए. पंचम सेमेस्टर), द्वितीय – कुमारी ममता (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर), तृतीय – कुमारी प्रिया (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर)

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार जुयाल ने लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों और उत्तरदायित्वों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रामानंद उनियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!