क्षेत्रीय समाचारराजनीति

पोखरी में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न

पोखरी, 17 सितम्बर (राणा)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजनात्मक अभियान के अंतर्गत ब्लॉक सभागार में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवेन्द्र सिंह नेगी ने की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल की नेता एवं पार्टी पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, जो इसकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि चमोली जिले के जिलाध्यक्ष का चुनाव कार्यकर्ताओं की आपसी सहमति से होगा और इसके लिए ब्लॉक स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

आराधना मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हर कार्यकर्ता को सम्मान देती है और उसे विश्वास में लेकर आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य देश, प्रदेश और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है। जिलाध्यक्ष पार्टी के बीच से ही चुना जाएगा और कार्यकर्ताओं का दायित्व होगा कि वे उसे मजबूत करें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाना है।

बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डीडी कुनियाल (देवाल), कुंवर सिंह चौधरी, मधुसूदन चौधरी, विशम्बर मदवाल, हनुमंत कण्डारी, रघुवीर असवाल, एडवोकेट श्रवण सती, मंदोदरी पंत, मयंक नेगी, विकेन्द्र नेगी, पूर्व प्रमुख विनीता देवी, प्रदीप विष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!