पोखरी में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित
पोखरी 14 अक्टूबर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा नगर मंडल पोखरी की कार्यशाला नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्य मंत्री एवं गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष, साथ ही राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन थाला बेंड वार्ड से जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा ने किया, जबकि भरत नेगी और दिनेश सती सह-संयोजक रहे।
राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती ने भी अपने विचार साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्टी की जिला मंत्री रंजना रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनूप चंद रौतेला, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी, मीडिया संयोजक भारत चौधरी, पूर्व मंडल महामंत्री नारायण सिंह नेगी, मंडल उपाध्यक्ष सुनीता चमोला व कालिका प्रसाद, मंडल मंत्री हेमा देवी, किसान मोर्चा मंत्री प्रेम सिंह चौधरी, कार्यालय कोषाध्यक्ष अनसूया राणा, महिला मोर्चा मंत्री नेहा सती, मंडल मंत्री परवल सिंह नेगी, मंगल कार्य समिति सदस्य बलवीर नेगी सहित शक्ति केंद्र संयोजक, सभी बूथ अध्यक्ष और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप चौहान ने किया।
