पेंशनर्स संगठन, हिंडोलाखाल (देवप्रयाग) की शाखा का गठन

जबरचंद कुमाई अध्यक्ष, त्रिलोक सिंह सचिव चुने गए
गजा/टिहरी (डीपी उनियाल) 24 नवंबर।सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की हिंडोलाखाल (देवप्रयाग) शाखा के गठन हेतु एक बैठक आयोजित की गई। सुंदर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से जबरचंद कुमाई को संगठन का अध्यक्ष और त्रिलोक सिंह बागड़ी को सचिव चुना गया।
कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह चौहान (अध्यक्ष मुनीकीरेती–ढालवाला) की देखरेख तथा पर्यवेक्षक कुसुम शर्मा (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और जबर सिंह पंवार (प्रदेश प्रवक्ता) की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली ने कहा कि हिंडोलाखाल (देवप्रयाग) शाखा के गठन से प्रदेश संगठन और मजबूत होगा तथा नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन का विस्तार होगा। कृषाली ने कहा कि गोल्डन कार्ड धारक पेंशनरों की समस्याओं के समाधान और पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश संगठन लगातार प्रयासरत है।
उन्होंने बताया कि करीब 31 हजार पेंशनर्स गोल्डन कार्ड सुविधा से वंचित हैं। इन्हें पुनः योजना से जोड़ने के लिए इस मुद्दे को कैबिनेट में रखा जाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों को गोल्डन कार्ड सुविधा से जोड़ने की भी मांग उठाई जाएगी।
अधिवेशन में नवल सिंह पंवार को शाखा का कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सत्ये सिंह बिष्ट, दयाल सिंह बिष्ट, वीरचंद कुमाई, बख्तावर सिंह चौहान, सुरेश तिवारी, संता सिंह रावत, सुंदर सिंह जयाड़ा, सोहन सिंह चौहान सहित अनेक पेंशनरों ने भाग लिया।
