उत्तराखंड की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय का घेराव किया

देहरादून,14 फरबरी। उत्तराखंड में हाल के दिनों में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकाला और पुलिस मुख्यालय का घेराव कर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, विधायक लखपत सिंह बुटोला, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि हाल के समय में देहरादून सहित राज्य के विभिन्न जिलों में दिनदहाड़े होने वाली हत्या और गंभीर आपराधिक घटनाओं से आम जनता में असुरक्षा और चिंता का माहौल बना हुआ है। उत्तराखंड को शांतिप्रिय और देवभूमि के रूप में जाना जाता है, लेकिन हाल की कुछ घटनाओं ने पूरे प्रदेश को प्रभावित किया है। इससे नागरिकों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ी है।
पार्टी ने बताया कि पिछले 15 दिनों में राजधानी देहरादून और अन्य जिलों में कम से कम पांच हत्या की घटनाएं हुई हैं, जिनमें शामिल सभी आरोपियों की अभी तक पूरी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कांग्रेस ने मांग की है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रखी गईं:
- संवेदनशील और अपराध-प्रवण क्षेत्रों में विशेष पुलिस अभियान चलाया जाए।
- संगठित अपराध और इतिहास से जुड़े अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
- प्रत्येक गंभीर आपराधिक घटना की समयबद्ध और उच्च स्तरीय जांच सुनिश्चित की जाए।
- पुलिस की जवाबदेही तय की जाए और लापरवाही पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई हो।
- आम जनता में सुरक्षा की भावना कायम करने के लिए दृश्यमान और प्रभावी कदम उठाए जाएं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चेतावनी दी कि यदि कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लगी, तो पार्टी को और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रही है, लेकिन स्थिति सुधारने की जिम्मेदारी सरकार की है।
ज्ञापन प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला द्वारा पढ़कर पुलिस महानिदेशक को सौंपा गया।
यह प्रदर्शन राज्य में हाल की आपराधिक घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस की ओर से उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सार्वजनिक बहस और तेज हो गई है।
पुलिस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक लखपत सिंह बंुटोला, जिला पचंायत अध्यक्ष श्रीमती सुखसविन्दर कौर, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक मनोज रावत, राजकुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, राजेन्द्र शाह, राजीव महर्षि, गोदावरी थापली, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, जयेन्द्र रमोला, पूरन ंिसह रावत, मुरली मनोहर, नवीन जोशी, सुरेन्द्र रांगड, डॉ0 प्रतिमा सिंह, अभिनव थापर, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, सुजाता पॉल, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महानगर अध्यक्ष हरिद्वार अमन गर्ग, राकेश सिंह मिया, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, विरेन्द्र रावत, प्रभुलाल बहुगुणा, गौरव चौधरी, विरेन्द्र पोखरियाल, अमरजीत ंिसह, शिवानी थपलियाल मिश्रा, नरेशानन्द नौटियाल, रॉबिन त्यागी, महेन्द्र सिंह नेगी, अर्जुन सोनकर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, विनोद चौहान, मानवेन्द्र सिह, टीकाराम पाण्डेय, टीटू त्यागी, सुमेन्द्र बोरा, अश्विनी बहुगुणा, अमेन्द्र बिष्ट, यशपाल चौहान, ओमप्रकाश सती, शीशपाल बिष्ट, संदीप चमोली, प्रदीप जोशी, संजय शर्मा, जगदीश धीमान, नीनू सहगल, प्रशांत खंडूरी, सावित्री थापा, ऐतात खान, महेश प्रताप राणा, कर्नल रामरतन सिंह नेगी, हेमा पुरोहित,ललित भद्री, उर्मिला थापा, प्रणीता बडोनी, रीता पुष्पवाण, मोहन काला, विजयपाल रावत, देवेन्द्र सिंह, कविन्द्र इष्टवाल, सुरेन्द्र रावत, गोपाल गडिया, मोहन खत्री, आशा मनोरमा शर्मा, सुनित सिंह राठौर, मोहन काला, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, अनिल नेगी, सुलेमान अली, राजकुमार जायसवाल, अनुराधा तिवाडी, विरेन्द्र पंवार, भगवती प्रसाद सेमवाल, सोहन लाल रतूडी, गिरिराज हिंदवान, शीशपाल बिष्ट, प्रीतम आर्य, विजय प्रताप मल्ल, आशीश उनियाल, श्याम ंिसह चौहान, विजय चौहान, प्रदीप जोशी, संजय कनौजिया, विकास नेगी, सुनील जायसवाल, जितेन्द्र बिष्ट, अनिल बसनेत, अनिल नेगी,दीप बोहरा, स्वाति नेगी, अरूणा कुमार, गुल मोहम्मद, विनीत प्रसाद भट्ट, बलवीर पंवार, सूरज क्षेत्री, महेश जोशी, नितिन बिष्ट, मदन कोली, हिमांशु बहुगुणा, दिनेश कौशल, रितेश क्षेत्री, महेश जोशी, प्रशांत खंडूरी, मनमोहन शर्मा, मंजू चौहान, विजय सिंह गुसांई, अरूण बलोनी, सचिन टिचकुले आदि सैकडों कांग्रेस कार्यकता शामिल थे।
