कालिंका मैदयुल धार देवी रथ यात्रा में पुजारी भत्ता अर्पित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

ज्योतिर्मठ, 15 फरवरी (कपरूवाण)। कल्प क्षेत्र की उर्गम घाटी में आयोजित भगवती कालिंका मैदयुल धार देवी रथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को माँ भगवती कालिंका के निमित्त पुजारी भत्ता अर्पित किया गया। कालिंका मैदयुल धार देवी के पुजारी गुडवीर सिंह चौहान ने इस अवसर पर माँ भगवती को विशेष भोग अर्पित किया।
पंचनाम देवता के चौक, भरकी में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ पारंपरिक घोड़ित नृत्य एवं मुखोटा नृत्य का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया
माँ कालिंका देवी रथ यात्रा के समापन से पूर्व आयोजित किए जा रहे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में लगातार बड़ी संख्या में भक्तजन सहभागिता कर रहे हैं।
रविवार के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री घंटाकरण के पश्वा महावीर सिंह राणा, दाणी देवी के पश्वा रणजीत, हीरा सिंह चौहान, कालिंका मैदयुल धार देवी के पश्वा कातकी देवी, आरती देवी, वैष्णो देवी की प्रतिनिधि पार्वती देवी, मुडवावीर के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह चौहान, भूमियाल देवता के पुजारी गुडवीर सिंह चौहान, मेला समिति के प्रतिनिधि हर्षवर्धन फर्स्वाण, रघुवीर सिंह चौहान, नंदा सिंह नेगी, पंडित प्रशांत सेमवाल, अशोक चौहान, महेंद्र रावत, प्रदीप पंवार, प्रताप पंवार, दर्शन सिंह, सुभाष रावत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जागर गायन लक्ष्मण सिंह और रघुवीर सिंह द्वारा किया गया। इसके अलावा ग्राम प्रधान भरकी चंद्र मोहन सिंह, ग्राम प्रधान भेंटा दीपक सिंह पंवार, दुर्गा देवी, राजेश्वरी, प्रीति देवी, पूर्व प्रधान मंजू देवी, बादर सिंह, पूरन सिंह चौहान, गोविंद देवी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
