Front Page

पोखरी में शिक्षकों का मशाल जुलूस, शिक्षा अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर जताया रोष

पोखरी, 22 फरवरी (राणा)। बेसिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ 20 मार्च को कार्यालय परिसर में हुई कथित मारपीट की घटना के विरोध में रविवार शाम विकास खंड पोखरी के प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सती के नेतृत्व में शिक्षकों ने विनायक धार से पेट्रोल पंप होते हुए गुनियाला स्थित बीएसएनएल टावर तक मशाल जुलूस निकाला।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने सरकार और संबंधित जनप्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की कड़ी निंदा की। शिक्षकों का कहना है कि यदि विभाग के शीर्ष अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है तो आम शिक्षक और कर्मचारी स्वयं को असुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होंने इस घटना को पूरे शिक्षा विभाग के सम्मान से जुड़ा विषय बताया।

शिक्षकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो वे बोर्ड परीक्षाओं सहित अन्य शैक्षणिक दायित्वों के बहिष्कार पर विचार करने को विवश होंगे।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सती ने कहा कि शिक्षक समाज शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहा है, लेकिन यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
मशाल जुलूस में विक्रम भंडारी, सुमन लता सती, रघुवीर नेगी, हरेंद्र नेगी, प्रेम सिंह चौधरी, मनवर रावत, चंद्रप्रकाश कंडारी, पंकज रावत, आरती बगवाल, सविता परमार, धीरेन्द्र रावत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!