सेना की मध्य कमान काअलंकरण समारोह 2026, देहरादून में सम्पन्न
During the ceremony, a total of 26 gallantry and distinguished service medals were
awarded, comprising three Yudh Seva Medals, 13 Sena Medals (Gallantry), four Sena
Medals (Distinguished Service) and Six Vishisht Seva Medals. Also, 28 Units were
presented GOC-in-C Central Command Unit Citations in recognition of their outstanding
professionalism and operational excellence in duty of Surya Command.

देहरादून, 24 फरवरी। क्लेमेंट टाउन, देहरादून में मध्य कमान अलंकरण समारोह 2026 गरिमामय सैन्य परंपराओं के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय सेना के अधिकारियों, जवानों और विभिन्न यूनिटों को उनके शौर्य, विशिष्ट सेवा और व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान, ने की। उन्होंने परिचालन और प्रशासनिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सैन्य कर्मियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

समारोह के दौरान कुल 26 वीरता एवं विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए। इनमें
-
3 युद्ध सेवा मेडल,
-
13 सेना मेडल (वीरता),
-
4 सेना मेडल (विशिष्ट सेवा), तथा
-
6 विशिष्ट सेवा मेडल शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त, 28 यूनिटों को उनकी पेशेवर दक्षता और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जीओसी-इन-सी, मध्य कमान यूनिट प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
मध्य सेना कमांडर द्वारा सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के लिए उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं तथा ‘स्वच्छ एवं हरित’ पहलों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 19 सूर्य ट्रॉफियाँ भी प्रदान की गईं।
सभा को संबोधित करते हुए मध्य सेना कमांडर ने राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सैनिकों के परिवारजनों और वीर नारियों के त्याग, धैर्य एवं सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सेना की परिचालन तत्परता और पेशेवर दक्षता में उनका योगदान अमूल्य है।
उन्होंने मध्य कमान के सभी रैंकों एवं नागरिक कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, प्रशिक्षण स्तर और उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति की प्रशंसा की।
मध्य कमान अलंकरण समारोह 2026 ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि उत्कृष्टता का सम्मान करना और सैन्य मूल्यों को सुदृढ़ करना भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।
