राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ में बौद्धिक संपदा अधिकार पर व्याख्यान आयोजित

ज्योतिर्मठ, 19 मार्च। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोशीमठ (चमोली) की बौद्धिक संपदा समिति (आईपीआर कमेटी) द्वारा एडुसैट सभागार में एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया।
वेबिनार में हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवन सिंह राणा ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। उन्होंने बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) की परिभाषा, आवश्यकता और विभिन्न स्वरूपों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही भौगोलिक संकेतक (GI), ट्रेड सीक्रेट, ट्रेडमार्क, पेटेंट और कॉपीराइट जैसे विषयों की तकनीकी बारीकियों को पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को सरल ढंग से समझाया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. नवीन कोहली ने मुख्य वक्ता का परिचय प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने वेबिनार के समापन पर मुख्य वक्ता सहित ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जुड़े सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
वेबिनार में लगभग 109 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
