क्षेत्रीय समाचार

पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू

 

पोखरी, 25 मार्च (राणा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के छात्र-छात्राओं का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम विशालखाल में प्रारंभ हो गया है। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने “दैणी हे जा ऐ मा सरस्वती” वंदना एवं “मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलम” स्वागत गीत सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस स्वयंसेवियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ समाज और समुदाय के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
महाविद्यालय के मुख्य शास्ता डॉ. संजीव कुमार जुयाल ने स्वयंसेवियों को अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. नन्दकिशोर चमोला ने संयमित जीवन अपनाने तथा समाज की समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। वहीं स्वयंसेवी आंचल ने अपने एनएसएस अनुभव साझा किए।
शिविर की रूपरेखा एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरती रावत ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आभा बिष्ट, शिव प्रकाश थपलियाल, गायत्री लिंगवाल, जयप्रकाश किमोठी, डॉ. प्रवीण मैठानी, विजय कुमार, नवनीत सती, विजयपाल लाल, दीपक सिंह, सतीश प्रसाद चमोला एवं गुलशन कुमार सहित अनेक प्राध्यापक, शिक्षक, ग्रामीण तथा एनएसएस के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!