डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी
-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 25 मार्च । उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे जिसके कारण अब तमाम निर्माण कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगा है। इंजीनियरों का साफ कहना है कि जब तक उनकी 27 सूत्री मांगों को पूरा नहीं कर लिया जाता है उनकी हर साल जारी रहेगी।
हड़ताल के तीसरे दिन लोक निर्माण विभाग के धरना स्थल पर थराली, देवाल व नारायणबगड़ के तमाम विभागों के अभियंताओं ने धरना देते हुए जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल लंबित सभी मांगों को पूरा करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि आंदोलन को और भी उग्र रूप दिया जा सकता हैं। तीसरे दिन हड़ताल पर अभियंता जगदीश कुमार, दयाशंकर बधाणी ,नीतू, अंकित नेगी, आशीष रावत, नंदकिशोर भारती,सचिन कुमार, आदित्य कुमार,प्रेम जोशी,संतोष नेगी,मुकुल कुमार ,अंकित सिलोड़ी, संदीप सिंह, उदय कुमार, शुभम प्रजापति,मनीष रावत दीक्षा चौहान,आशीष डोभाल,रोबिन,संदीप कुमार आदि बैठे रहे।इधर वित्तीय वर्ष 2025-26 का वित्तीय लेनदेन के अंतिम दिनों के रहने एवं देयकों के नही बनने के कारण ठेकेदारों को दर-दर भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं। और उसके सामने अपने मजदूरों को घरों के भेजने के लिए धनराशि के लाले पड़ने का संकट उत्पन्न हो गया हैं।
