नियमों के उल्लंघन पर एसडीएम ने किया स्टोन क्रशर का चालान
-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 31 मार्च। विकासखंड थराली के अंतर्गत सुनला गांव में संचालित अभ्युदय स्टोन क्रशर को लेकर समय-समय उठने वाली अनियमितओं का पटाक्षेप होने का नाम ही नही लें रहा है।
इस क्रशर को लेकर ताजा विवाद बिना पानी के छिड़काव के ही क्रेशर का संचालन करने एवं आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य के प्रति खिलवाड़ करने को लेकर उठ गया हैं, मामले के संज्ञान में आने के बाद उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने क्रेशर का स्थलीय निरीक्षण कर शिकायत को सही पाते हुए आवश्यक कार्रवाई की बात कही हैं।स्टोन क्रशर के अलावा एसडीएम ने खनन पट्टा स्थल का आकस्मिक निरीक्षण भी किया, इसके अलावा एसडीएम ने दो डम्परो को बिना वैध कागज के खनन सामग्री ले जाने पर दोनों का चालान कर दिया है।

थराली के सोनला में स्थापित अभ्युदय क्रशर को लेकर समय-समय पर विवाद उठते आ रहें हैं, शिकायतों के बाद कई बार इस क्रशर पर जुर्माना की कार्रवाई होते आ रही हैं, किंतु संचालक हैं कि नियम कानून को ठेंगा दिखाने से गुरेज नही किया कर रहें हैं।
ग्वालदम-सिमली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थापित इस क्रशर को लेकर ताजा प्रकरण बिना पानी के छिड़काव के ही आरबीएम की पिसाई को लेकर उठा हैं। दरसअल जब इस क्रशर में आरबीएम की पिसाई की जाती हैं तो इसमें पानी का छिड़काव नही किया जा रहा है,नतीजन पिसाई के दौरान धूल का गुब्बारा आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रहा है, बिना पानी के पिसाई के कारण इस क्रेशर के आसपास के ़खेतो में काम करने वाले काश्तकारों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ना तय माना जा रहा है, इसके अलावा क्रशर के आसपास स्थित चारा पत्ती। के पेड़ों से ग्रामीण चारा पत्ती भी नहीं लें पा रहे हैं,कुल मिलाकर जुर्माना एवं सुविधा शुल्क के बलबूते क्रेशर संचालक नियम कानूनों को धत्ता बताने से नही चूक रहे हैं।
——
सोनल स्थित अभ्युदय स्टोन क्रशर का आकस्मिक निरीक्षण किया, संचालन के द्वारा उठ रहे धूल का गुब्बार उठना वास्तव में चिंता का विषय है, नियमानुसार पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए जोकि नही किया जा रहा है,इस संबंध में संचालकों को नियमानुसार सभी नियमों को अपना कर संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में कानूनी नोटिस किया जाएगा उसके बाद भी नियमों का पालन नही किए जाने पर जरूरी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पंकज भट्ट
उपजिलाधिकारी थराली
——
सोमवार को स्टोन क्रेशर के निरीक्षण के बाद एसडीएम भट्ट ने मलतुरा में पिंडर नदी जारी खनन पट्टा स्थल का देर सांय निरीक्षण किया इस दौरान उन्हें वहां पर कई खामियां मिलीं जिस पर एसडीएम ने जुर्माना लगाने की बात कही हैं।
———
एसडीएम थराली पंकज भट्ट ने एक ट्रक को बिना वैध रमन्ना के खनिज उपसामग्री के परिवहन करने एवं कथित रूप से अभ्युदय स्टोन क्रेशर से जारी कोर सेंट के रममन्न से अधिक कोर सेंट लें जाने पर दोनों डंपरों का अभ्युदय स्टोन क्रेशर के पास चालान कर दिया। एसडीएम के क्रेस एवं खनन के प्रति कड़े रूख के चलते इससे जुड़े व्यवसायियों में हड़कंप मच गया हैं।
