धर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का नोडल अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

ज्योतिर्मठ में किए भगवान नृसिंह के दर्शन
ज्योतिर्मठ, 16 अप्रैल (कपरुवाण)। बदरीनाथ धाम यात्रा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) श्री ए.पी. अंशुमान इन दिनों यात्रा व्यवस्थाओं के स्थलीय निरीक्षण पर हैं।
बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान से पूर्व उन्होंने ज्योतिर्मठ स्थित भगवान नृसिंह मंदिर में दर्शन किए तथा प्रातःकालीन अभिषेक पूजा में सम्मिलित हुए।
भगवान नृसिंह की अभिषेक पूजा के उपरांत उन्होंने आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य के पवित्र गद्दी स्थल के भी दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने यात्रा एवं दर्शन व्यवस्थाओं को लेकर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती से विस्तार से विचार-विमर्श किया। श्री सती ने अपर पुलिस महानिदेशक श्री अंशुमान को भगवान नृसिंह का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत के अतिरिक्त बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!