क्षेत्रीय समाचार

सरोजनी देवी फिर बनीं अध्यक्ष, विनगढ़ विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

पोखरी, 29 अप्रैल (राणा)। विकास खंड के अंतर्गत जनता जूनियर हाईस्कूल विनगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक निवर्तमान अध्यक्ष सरोजनी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही का वाचन किया गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

इसके पश्चात नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सरोजनी देवी को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। वहीं तुला सिंह को उपाध्यक्ष तथा प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह बासकड़ी को समिति का सचिव नामित किया गया।

लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर सरोजनी देवी ने अभिभावकों, अध्यापकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यालय के विकास और हितों की रक्षा के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

बैठक में नरेन्द्र सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह बासकड़ी, रघुनाथ सिंह राणा, संजय राणा, अनीता देवी, सोनी देवी, संगीता देवी, मनोज सिंह, पृथ्वी सिंह, तुला सिंह सहित विद्यालय के अध्यापक, कर्मचारी और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!