क्षेत्रीय समाचार

विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे अधिकारी: सचिव दीपक कुमार

भीमताल में 25 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक, सीएम घोषणाओं से लेकर गड्ढा मुक्त सड़क तक होगा सत्यापन

भीमताल, 10 मई  (सूचना)। रविवार को विकास भवन भीमताल में संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन (उत्तराखंड) के सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सचिव ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर जमीनी हकीकत परखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में योजनाओं का भौतिक सत्यापन अनिवार्य है कि इनका लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे।

सचिव ने विशेष रूप से लाभार्थी सत्यापन, अवसंरचना निरीक्षण एवं सेवा वितरण की गुणवत्ता पर ध्यान देने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा के दौरान लंबित घोषणाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!