अन्य

मोहन सिंह खत्री के उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर राज्य आन्दोलनकारियों ने किया अभिनंदन

देहरादून, 14 मई। उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच के सदस्यों ने राज्य निर्माण आन्दोलनकारी श्री मोहन सिंह खत्री को उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुभाष बथ्र्वाल तथा वरिष्ठ राज्य निर्माण आन्दोलनकारी रविन्द्र जुगरान ने कहा कि श्री मोहन सिंह खत्री ने उत्तराखंड राज्य आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य गठन के बाद भी वे निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बाल कल्याण परिषद को उनके अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ अवश्य मिलेगा।
कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, ओमी उनियाल, श्रीमती द्वारिका बिष्ट, पृथ्वी सिंह नेगी, केशव उनियाल, पार्षद अशोक डोबरियाल, मोहन बहुगुणा, विनय बलूनी, रामलाल खंडूरी, रामेश्वरी परमार, राधा तिवारी, पुष्पलता सिलवाना, नरेन्द्र नौटियाल, संजय बलूनी, चन्द्रकिरण राणा, पूरन सिंह लिंगवाल, अनीता सक्सेना, रघुवीर तोमर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!