Front Page

राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उत्तराखंड कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में किया याद

 

देहरादून, 21 मई। आधुनिक भारत के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा देहरादून स्थित राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर स्वर्गीय राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान “राजीव गांधी अमर रहें” तथा “जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक सोच और नई तकनीक से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि सूचना क्रांति, कंप्यूटर युग और दूरसंचार विस्तार की मजबूत नींव राजीव गांधी ने ही रखी थी, जिसके कारण आज भारत विश्व की अग्रणी डिजिटल शक्तियों में शामिल हो सका है।

गोदियाल ने कहा कि राजीव गांधी ने केवल तकनीकी विकास तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का भी काम किया। पंचायतों को अधिक अधिकार देने के लिए संविधान में संशोधन, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार तथा स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने जैसे कदम उनके दूरदर्शी नेतृत्व के उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पंचायतों को मजबूत करने और ग्रामीण लोकतंत्र को सशक्त बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में 73वें और 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायतों और शहरी निकायों को अधिक अधिकार प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का जो सपना देखा था, आज वह काफी हद तक साकार होता दिखाई दे रहा है।

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश को आधुनिक तकनीक और सूचना क्रांति से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने में भी राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व और योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया। वक्ताओं ने कहा कि आज देश जिस डिजिटल और तकनीकी प्रगति की ओर बढ़ रहा है, उसकी आधारशिला राजीव गांधी के कार्यकाल में रखी गई थी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, राजेंद्र शाह, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, सुरेंद्र रांगड़, अजय सिंह, अभिनव थापर, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, अमेन्द्र सिंह बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, सुलेमान अंसारी, दिनेश कौशल सहित बड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!