Uncategorized

सीमांत क्षेत्र हर्षिल पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण

 

उत्तरकाशी, 23 मई। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शुक्रवार को सीमांत जिला उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उन्होंने भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल क्षेत्र में स्थापित पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के झाला स्थित सीमांत हेलीपैड पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम एवं अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने पौध भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हर्षिल के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) श्रीमती मिंटू देवी के साथ विस्तृत संवाद किया तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की मैपिंग, मतदाता सत्यापन एवं पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रशंसा व्यक्त की।


हर्षिल में निरीक्षण के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत वे अधिकारियों के साथ एसआईआर कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सीमांत क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!