क्षेत्रीय समाचार

पोखरी इंटरमीडिएट कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

पोखरी, 23 मई (राणा)। तहसील मुख्यालय स्थित टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजी देवी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्र अक्षत और ओजस द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना “मां वीणा वादिनी वर दे” से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने रामलीला के अंतर्गत सीता स्वयंवर, भगवान राम के वन गमन और राजतिलक का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। वहीं ‘खेला झुमेला’ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक अजय जोशी, प्रधानाचार्य जयकृत रावत तथा अभिभावक संघ अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग की अपील की।

मुख्य अतिथि विधायक लखपत बुटोला ने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, जो सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि राजी देवी ने अपनी प्रमुख निधि से विद्यालय में शौचालय निर्माण हेतु 2.50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख प्रीति भंडारी, एडीओ पंचायत अंकित भट्ट, पूर्व प्रधानाचार्य टीपी सती, क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर नेगी, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा, विक्की नेगी, आचार्य विनय प्रसाद पुरोहित, ताजबर राणा, लता कोहली, वत्सला सती, रमेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!