Front Page

नशे के खिलाफ देहरादून में विशाल जागरूकता मार्च आज

 

देहरादून, 25 मई । विभन्न सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों द्वारा शुरू किये गये ‘‘नशा मुक्त भारतए नशा मुक्त उत्तराखण्ड’’ अभियान के

           Advocate DK Joshi

तहत देहरादून में आयोजित दो दिवसीय अन्तर्राज्यीय सम्मेलन के समापन के अवसर पर आज सोमवार को देहरादून में एक विशाल जागरूकता मार्च का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान संयोजकों में से एक एडवोकेट डी.के. जोशी के अनुसार “संकल्प जागरूकता मार्च” 25 मई को प्रातः 9 बजे गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन धर्मशाला से शुरू होगा। मार्च कचहरी और दून अस्पताल मार्ग से होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न होगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा।

आयोजकों ने कहा कि उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में शराब, स्मैक, चरस, गांजा, हीरोइन, ब्राउन शुगर और सिंथेटिक ड्रग्स का जाल तेजी से फैल रहा है। इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। नशे के कारण अपराध, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं, मानसिक अवसाद और सामाजिक विघटन जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

सम्मेलन से जुड़े एडवोकेट डी.के. जोशी ने कहा कि यदि समय रहते समाज और सरकार दोनों ने मिलकर ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ केवल सरकारी अभियान पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज को भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। सम्मेलन 24 मई को देहरादून की दिगम्बर जैन धर्मशाला में शुरू हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!