Front Pageआपदा/दुर्घटना

देर सायं गंगोत्री जा रही कार खाई में गिरी कई घायल

उत्तरकाशी, 30 मई (सु वि)। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज गंगनानी के निकट एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने की दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर सभी संबंधित राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके के लिए रवाना कर दिया गया।

वर्तमान में दुर्घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद हैं। खाई से घायलों को निकालने और उन्हें त्वरित उपचार देने के लिए रेस्क्यू कार्य जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें, एम्बुलेंस और आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों के साथ मौके पर तैनात हैं। घटना की सूचना मिलते ही पीएचसी भटवाड़ी को अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!