क्षेत्रीय समाचारखेल/मनोरंजन

राम भरत मिलाप के साथ ही बेराधार की रामलीला सम्पन्न

थराली, 26 जून (हरेंद्र बिष्ट)। विकास खंड देवाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेराधर में देवभूमि रामलीला कमेटी के बैनर तले आयोजित रामलीला के दशम रात्रि में अहिरावण एवं दशानन रावण के वध के मंचन एवं शुक्रवार को राम भरत मिलाप के साथ ही रामलीला की विधिवत समापन हो गया हैं।
17 वर्षों के लंबे समयांतराल बाद बेराधर में आयोजित रामलीला की दशम रात्रि में अहिरावण एवं रावण के वध का भव्य मंचन किया गया। शुक्रवार को पांडव चौक से श्री राम,जनक जननी सीता माता,लक्ष्मण व श्री हनुमान की शोभा यात्रा निकाली जो नाचते हुए विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए, रामलीला पांडाल तक पहुंची, जहां पर राम का भरत, शत्रुघ्न के भावपूर्ण मिलन हुआ, उसके बाद पांडल में भव्य राम दरबार लगाया गया। इसके बाद राम भक्तों ने दरबार की आरती उतारी इसी के साथ रामलीला का समापन हो गया।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट,मपाटा के प्रधान रूप सिंह कुंवर,बेराधार के पूर्व प्रधान चंद्र सिंह,हरनी के पूर्व प्रधान गंगा सिंह सुयाल, डिग्री कालेज देवाल के प्राध्यापक डॉ. विक्रम नेगी, कांग्रेस कमेटी देवाल के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा आदि अतिथि मौजूद रहें।इस मौके पर बेराधार की ग्राम प्रधान सुमित्र देवी,देवाल के प्रमुख एवं बेराधार के क्षेपंस तेजपाल रावत, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट , सचिव दिलव सिंह बिष्ट व गजेंद्र सिंह पनेरी, कोषाध्यक्ष चंदर सिंह बिष्ट व लखन सिंह, मंत्री सुरेंद्र पनेरी व सुरेंद्र पनेरी, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, सचिव लक्ष्मण सिंह करमियाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष नीमा देवी, उपाध्यक्ष अर्चना देवी, कोषाध्यक्ष शांति देवी, पूर्व क्षेपंस खड़क सिंह रावत आदि ने अतिथियों एवं रामलीला में मौजूद लोगों का स्वागत किया। भरत मिलाप के मौके पर पूर्व सैनिक हीरा सिंह बिष्ट ने भव्य भंडारा लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!