क्षेत्रीय समाचार

भारी बारिश से थराली क्षेत्र की छह सड़कें बाधित, चार पर यातायात बहाल


हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट
थराली, 4 अगस्त। सोमवार देर शाम हुई भारी बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) थराली के अंतर्गत छह मोटर सड़कें मलबा और बोल्डर आने से बाधित हो गईं। विभाग ने जेसीबी एवं पोकलेन मशीनों की मदद से चार सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया है, जबकि दो सड़कें अब भी बंद हैं।
लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा एवं सहायक अभियंता जे.के. टम्टा ने बताया कि बारिश के कारण राज्य मार्ग संख्या-90 थराली-देवाल-मंदोली-वांण (श्री नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग) किमी 8, 16 और 18, राज्य मार्ग संख्या-91 ग्वालदम-नंदकेशरी किमी 5, डुंग्री-रतगांव मोटर मार्ग किमी 2 व 5, सिमली-सड़कोट मोटर मार्ग किमी 1, नारायणबगड़-किमोली मोटर मार्ग किमी 8 तथा देवाल-सुयालकोट-खेता मोटर मार्ग किमी 16 पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया था।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को राज्य मार्ग संख्या-90 थराली-देवाल-मंदोली-वांण मार्ग पर दिनभर यातायात रुक-रुक कर संचालित होता रहा। वहीं, ग्वालदम-नंदकेशरी, सिमली-सड़कोट तथा नारायणबगड़-किमोली मार्गों पर यातायात सुचारु कर दिया गया है। हालांकि डुंग्री-रतगांव तथा देवाल-सुयालकोट-खेता मोटर मार्ग मंगलवार देर शाम तक भी बंद रहे और उन्हें खोलने का कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!