क्षेत्रीय समाचार

ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क पर 13 साल बाद डामरीकरण का कार्य शुरू

– हरेन्द्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली। गढ़वाल से कुमाऊं को जोड़ने वाले मुख्य मोटर सड़कों में सुमार राज्यमार्ग संख्या 91 ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क पर नंदादेवी राजजात के तहत 13 वर्षों के लंबे समयांतराल के बाद एक बार फिर से पूरी सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय जनता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मानकों के अनुसार डामरीकरण किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की हैं।
दरसअल राज्य सरकार ने पिछले वर्ष नवंबर में राज्य योजना के अंतर्गत राज्य मार्ग संख्या 91 ग्वालदम-नंदकेशरी 18 किलोमीटर मोटर सड़क का डीबीएम,बीसी के माध्यम से डामरीकरण एवं सुधारीकरण के कार्य को स्वीकृति दी गई थी। उल्लेखनीय हैं कि श्री नंदादेवी राजजात यात्रा के दौरान कुमाऊं क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से राजजात यात्रा में सामिल होने आने वाली देव यात्राओं का ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क ही मुख्य सड़क हैं।इसी मार्ग से होते हुए हजारों यात्री नंदाधाम नंदकेशरी पहुंच कर श्री नंदा देवी राजजात यात्रा से मिलती हैं।

राज्य सरकार के द्वारा 18 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए 15 करोड़ 6 लाख 17 हजार रूपयों की स्वीकृति पिछले वर्ष दी थी। कार्यदाई एजेंसी लोनिवि थराली के द्वारा निविदा आमंत्रित कर इस मार्ग पर कार्य शुरू करवाया गया। सुधारीकरण के साथ ही अब डीबीएम, बीसी के माध्यम से बुधवार को इस सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया हैं।

13 वर्षों के लंबे समयांतराल के बाद एक बार फिर से पूरी सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू होने पर ग्वालदम की ग्राम प्रधान हेमलता गड़िया, क्षेत्र पंचायत सदस्य भावना रावत, हरीश जोशी, व्यापार संघ ग्वालदम के अध्यक्ष अनिल नेगी,सरकोट की प्रधान सुनीता तिवारी, पूर्व प्रधान कुंवर सिंह गड़िया,देवाल के ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत, जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोनिवि थराली से गुणवत्ता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताईं हैं।
———
लोक निर्माण विभाग थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि बुधवार से राज्य मार्ग ग्वालदम-नंदकेशरी 18 किलोमीटर मोटर सड़क पर डीबीएम , बीसी के माध्यम से डामरीकरण का कार्य शुरू करवा दिया गया हैं। गुणवत्ता के साथ कार्य का सम्पादन करने के लिए सहायक अभियंता कुमारी बबिता के अलावा कनिष्ठ अभियंता श्री जय,आशीष डोभाल के साथ ही लोनिवि थराली के अन्य फील्ड कर्मचारियों को तैनात किया गया हैं। पहले चरण में धूप वाले क्षेत्रों में सड़क पर डामरीकरण का कार्य करवाया जाएगा।गर्मी पड़ते ही शीत क्षेत्र वाले हिस्सों में डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।ईई श्री डोगरा ने बताया कि राजजात के तहत दूसरे महत्वपूर्ण श्री नंदादेवी राजजात मार्ग राज्य मार्ग संख्या 90 थराली -देवाल-वांण 52.200 किलोमीटर लंबी मोटर मार्ग पर करीब 32 करोड़,69 लाख रूपयों की लागत से सुधारीकरण के साथ ही हाटमिक्स का कार्य प्रगति पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!