Front Page

कोटद्वार का 24 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी पंकज गिरफ्तार अभियुक्त लम्बे समय से था फरार

कोटद्वार, 14 दिसंबर ( शिवाली)।पंकज सिंह रावत को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अभियुक्त 24 लाख  की धोखाधड़ी का आरोपी है।

खठ जून 2021 को कोटद्वार नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने कोतवाली कोटद्वार में रिर्पोट दर्ज करायी कि नगर निगम कोटद्वार से वर्ष 2017-18 में 23,89,584/- की धनराशि तत्समय काम करने वाले ठेकेदारों के खातों में भुगतान किया गया। एकाउण्टेन्ट पंकज सिंह रावत द्वारा धोखाधड़ी व कूटरचना कर पुनः वर्ष-2021 में उसी कार्य का भुगतान 17,73,886/- की धनराशि ठेकेदार सुमिता देवी को किया गया।

उपरोक्त अभियोग में अभियुक्त सुमिता देवी पत्नी स्व0 राजेन्द्र सिंह चौधरी व एक पार्षद को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियोग में मुख्य अभियुक्त नगर निगम का एकाउण्टेन्ट पंकज सिंह फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलान्स की मदद से अभियुक्त पंकज सिंह रावत को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अभियुक्त पंकज की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपये का ईनाम रखा हुआ था। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!