क्षेत्रीय समाचारखेल/मनोरंजन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में बबीता और अभिषेक ने बाजी मारी

 

थराली, 4 नवंबर (हरेन्द्र बिष्ट)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में खेल विभाग की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में बबीता और छात्र वर्ग में अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद ने किया। प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में अभिषेक ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और कृष्णकांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार छात्रा वर्ग में बबीता प्रथम, रेणुका द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ ही उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को महाविद्यालय के आगामी वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संयोजक डॉ. ललित जोशी, क्रीड़ा प्रभारी रजनीश कुमार, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. खेमकरण, राहुल और प्रदीप का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष विवेक रावत, डॉ. प्रतिभा आर्या, डॉ. अनुराधा बिष्ट, डॉ. नीतू पांडे, रजनी नेगी, मनोज कुमार, अनुज कुमार और डॉ. सुनील कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!