क्षेत्रीय समाचार

टैगोर इंटर कॉलेज विनायकधार का वार्षिकोत्सव शुरू, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

 

पोखरी, 22 मई (राणा)। टैगोर इंटर कॉलेज विनायकधार का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।


समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, थाला बैंड वार्ड से जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा तथा सलना वार्ड से जिला पंचायत सदस्य दिव्या भारती ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं संस्कृत स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि लक्ष्मण खत्री ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता भी आवश्यक है, जिससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि टैगोर इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। यहां के छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम देकर प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।
जिला पंचायत सदस्य दिव्या भारती ने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का दौर है। ऐसे में विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम और लगन के साथ अध्ययन करना होगा, तभी वे अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर उन्होंने अपनी जिला पंचायत निधि से विद्यालय के लिए आवश्यक सामग्री क्रय करने हेतु 2.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उनकी घोषणा पर उपस्थित लोगों ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली जागर “खोली का गणेश मोरी का नारायण”, कृष्ण लीला तथा “ऊंचा डांडी काठी ऐणी” सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस अवसर पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रदेश मेरिट सूची में 24वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुरुति रावत को मुख्य अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने सुरुति की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी बताया।
पीटीए अध्यक्ष बीरेंद्र पाल सिंह भंडारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक शिक्षा को भी समान महत्व दे रहा है।
इस मौके पर अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा के प्रधानाचार्य संजय कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज आली की सहायक अध्यापिका लता कोहली, राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत की सहायक अध्यापिका रुचि बिष्ट, विद्यालय प्रबंधक अजय जोशी, प्रधानाचार्य जयकृत रावत, राकेश पुरोहित, विनय पुरोहित, रचना असवाल, पंकज पुरोहित, विनय प्रसाद पुरोहित, शिव प्रसाद, विजय कुमार, पंकज बर्तवाल, सतीश नेगी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमर सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना रावत, शरद बुटोला एवं महावीर बासकड़ी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!