Front Page

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के गौचर पहुंचने पर हुआ स्वागत

 

–गौचर से दिगपाल गुसाईं —
कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा के जनपद चमोली के प्रवेश द्वार गौचर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।


कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा को लेकर जैसे ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का काफिला जनपद चमोली के प्रवेश द्वार गौचर की सीमा पर पहुंचा वहां पहले से मौजूद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी,यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, डीजीपी सदस्य इंदू पंवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारों के साथ यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यात्रा स्थानीय पुलिस चौकी से जवाहर लाल नेहरू अमर रहे, महात्मा गांधी अमर रहे, इंदिरा गांधी अमर रहे आदि नारों के साथ शुरू होकर बाजार के अंतिम छोर तक जाने के बाद विसर्जित की गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों के साथ ही स्थानीय जनता ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!