इंटर कॉलेज तलवाड़ी मे सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गयी

Spread the love

–थराली से हरेंद्र बिष्ट —

राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज तलवाड़ी मे सुभाष चंद्र बोस की 126 जयंती धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किए गई। इस मौके क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानीयों को भी याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राइका तलवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोस के साथ ही तलवाड़ी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी स्व० आलम सिंह फर्स्वाण,स्व ० केशर सिंह फर्स्वाण ,स्व० छोटाँण सिंह बिष्ट, स्व०देव सिंह बिष्ट,स्व० केशर सिंह बिष्ट एवं स्व० रतन सिंह सेजवाल के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत के साथ ही कई अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि पीटीए अध्यक्ष प्रेम बल्लभ शर्मा ने सुभाष चंद्र बोस को एक अग्ररणीय आजादी का नेता बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की अपील की। इस अवसर पर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य एनबी देवराड़ी पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह मेहरा,पूर्व पीटीए अध्यक्ष गोपाल सिंह फर्शवाण,सुजान सिंह बिष्ट , वीरेंद्र सिंह राणा, दिग्पाल सिंह बिष्ट, गंगा सिंह बिष्ट, दरवान सिंह बिष्ट, रघुबीर सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह बिष्ट,ऐडवोकेट मदन मोहन रावत आदि ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन खुशहाल सिंह बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!