भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया

Spread the love

गौचर, 4 अगस्त (गुसाईं)। भाजपा गौचर रानी गढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का जन्म दिन वृक्षारोपण व मिष्ठान वितरण के साथ धूमधाम से मनाया।


मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौचर मैदान में फलदार व छायादार पौधों का रोपण करने के उपरांत मिष्ठान वितरण कर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का जन्म दिन धूमधाम से मनाकर उनके दीर्घायु की कामना की इस अवसर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, सभासद अंजनी नेगी, सुरेंद्र लाल,के अलावा पवित्रा बिष्ट, रोशनी नेगी, सुनील पुजारी, राजेश खत्री,प्रकाश शैली,महेन्द्र राणा, अनूप नेगी, कैलाश केडियाल, राजेंद्र लाल आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!