Front Page

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा चमोली ने भी जश्न मनाया

गोपेश्वर, 22 जुलाई (उहि,)। द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा के नगर मंडल गोपेश्वर इकाई एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों ने नैग्वाड में एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें आजाद भारत के इतिहास में पहली बार आदिवासी एवं अनुसूचित जनजाति की महिला के राष्ट्रपति चुने जाने पर नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने द्रोपदी मुर्मू के संघर्ष एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस निस्वार्थ भाव से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास किया जा रहा हैं। वह अपने आप में एक इतिहास बनता जा रहा हैं।

 

इस अवसर पर जिले के सह संयोजक कीरत सिंह भंडारी ने कहा कि आज हमें भाजपा एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति होने पर गर्व है, अनेकों राजनीतिक दल हमारे समाज को अपना वोट बैंक मानते हैं परंतु भाजपा ने द्रोपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बना कर यह सिद्ध कर दिया है ,कि अनुसूचित जनजाति वर्ग का भी स्थान समाज में महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप रावत, जिला सह संयोजक कीरत सिंह भंडारी, मोहन सती जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्तवाल, राजेंद्र प्रसाद मंगाई, बलबीर राणा, रूपचंद्र आर्य,संजय कुमार, अमित मंडी, सतेश्वरी टम्टा, एचपी मंगाई, प्रियंका बिष्ट, कला पाठक,मीना गोस्वामी, शांति राणा, उषा नेगी, बसंती देवी, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह पंखोली, बसंतीलाल, सूरज टटोला, अतुल बिष्ट,दीप्ति कोठियाल,दीपक टम्टा आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!