सुरक्षा

देवसारी के गढ़वाल स्काउट में सेवारत हवलदार को हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

–थराली से हरेंद्र बिष्ट–

देवसारी गांव निवासी एवं गढ़वाल स्काउट मे हवलदार के पद पर कार्यरत जवान की अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण मौत हो गई जवान का आज उसके त्रिवेणी स्थित पैतृक घाट में अंतिम सैन्य सम्मान के साथ गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस मौके पर भारी संख्या में जन समुदाय मौजूद था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड देवाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवसारी निवासी एवं गढ़वाल स्काउट जोशीमठ में हवलदार के पद पर तैनात प्रमोद सिंह गढ़िया पुत्र इंद्र सिंह गढ़िया की देहरादून में अपने घर पर अचानक तबियत बिगड़ गई।जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए चिकित्सालय लें गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिजन सैनिक के शव को कल देर रात उसके पैतृक गांव देवसारी लेकर पहुंचे।


गुरुवार की सुबह इस मृतक जवान की शव यात्रा गांव से शुरू होकर पिंडर एवं कैल नदी के संगम स्थल तक पहुंची जहां पर उसका गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया हैं।अंत्येष्टि पूर्व गढ़वाल स्काउट जोशीमठ के सैन्य अधिकारियों एवं जवानों ने सेना की ओर से रीत चढ़ा कर सशस्त्र सलामी दी। इस अवसर पर देवाल के क्षेत्र प्रमुख दर्शन दानू, थराली के जेष्ठ प्रमुख महावीर शाह, नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट, राजस्व उपनिरीक्षक विनोद कुमार सहित भारी संख्या में जन समुदाय मौजूद था। मृतक जवान अपने पीछे अपने माता-पिता, पत्नी,दो लड़कों के साथ ही तीन भाई एवं एक बहिन को रोता बिलखता छोड़ गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!