राजनीति

थराली विधानसभा क्षेत्र में बढ़ा भाजपा का कुनबा, 66 नाये सदस्य बने

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली, 27 फ़रवरी। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा ने कुनबा बढ़ाने के तहत थराली विधानसभा क्षेत्र में 56 नए सदस्यों को सदस्य दिलाई। जिनका भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।


थराली विकास खंड के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी की अध्यक्षता में थराली विधायकसभा स्तरीय ज्वाइनिंग कार्यक्रम का आयोजित किया गया, जिसमें थराली, देवाल, नारायणबगड़, नंदानगर एवं नंदप्रयाग मंडलों के कुल 56 नऐ लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने नऐ लोगों का पार्टी ज्वाइन करने पर फूलमालाओं एवं पार्टी के पट्टों से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कार्यकर्ताओ से केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार द्वारा चलाई जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने का प्रयास करना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति नीति और मोदी सरकार के विकास के विजन को देखते हुए लोग भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण कर है जिससे पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में और अधिक मजबूत होगी। कहा कि आलाकमान द्वारा जो 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है भाजपा उस लक्ष्य से भी अधिक सीटें जीतेगी बताया कि अब तक थराली विधानसभा में कुल 433 नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया है।इस मौके पर थराली के मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, देवाल के उमेश मिश्रा, नारायणबगड़ के नरेंद्र रावत, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, राकेश जोशी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव, सैनिक प्रकोष्ठ के कर्नल हरेंद्र सिंह रावत सहित अन्य नेताओं ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!