भाजपा मंडल देवाल की कार्यसमिति की बैठक में विधायक टम्टा ने गिनाये अपने काम

Spread the love

-रिपोर्ट-हरेंद्र बिष्ट ,थराली

पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी पदाधिकारियों को आम कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। जब बुनियाद मजबूत होगी तभी भवन भी मजबूती से टिका रहेगा। यह बात थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने भाजपा मंडल देवाल की कार्यसमिति का उद्घाटन करते हुए कहा।

भाजपा मंडल ईकाई देवाल के अध्यक्ष उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित मंडल कार्यसमिति की थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी को मजबूत बनाने के टिप्स देते हुए पार्टी की रीति नीति को घर,घर पहुंचाने के साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की, इस मौके पर उन्होंने पिछले 10 महिनों के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए किए जा रहें प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि थराल-वांण मोटर सड़क की कायाकल्प के लिए 39 करोड़ रुपए के प्रस्ताव भारत सरकार को भेजें गए हैं। इसके साथ ही ग्वालदम-नंदकेसरी सड़क के सुधारीकरण के लिए भी भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है इस पर जल्दी ही स्वीकृतियां मिलने की संभावना है। बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 11 पुलों के नवनिर्माण की पत्रावलियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

इसके अलावा शिक्षा,स्वास्थ्य आदि पर भी किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने पार्टीजनों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी को एक जुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव, प्रदेश मंत्री भावना रावत, मंडल प्रभारी वीरेंद्र टम्टा, मुख्य वक्ता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट,ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू, मंडल महामंत्री युवराज बसेड़ा, आनंद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, शीतल गड़िया,युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद फर्स्वाण, किसान मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर बिष्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष जानकी बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष लता कोहली, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, जिपंस कृष्णा बिष्ट,क्षेपंस प्रमोद मिश्रा, रूप सिंह कुंवर, सुरेश कुनियाल, गोविंद सोनी, तेजपाल रावत आदि ने विचार व्यक्त किए।इस कार्यसमिति में 2024 लोकसभा चुनाव में देवाल मंडल में पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ाने का राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!