थराली के विधायक भूपाल राम का दावा-अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए हुए ऐतिहासिक कार्य
–रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट–
थराली, 10 जून। थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।स्वच्छता अभियान के तहत इस वर्ग के लिए 11.50 करोड़ एवं 1करोड़ 61 लाख पक्कें आवास बनाए गए हैं। कहा कि उनके द्वारा भी इस वर्ग के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
भाजपा के महा जनसम्पर्क अभियान के तहत अनुसूचित जाति के लिए किए गए कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के लिए थराली भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि 9 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवंबर संविधान दिवस को संसद में 2 दिवसीय चर्चा आयोजित की गई। बाबासाहेब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया। इसके अलावा डॉ अंबेडकर के नाम से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहा है।
इसके तहत डॉक्टर अंबेडकर के नाम से इसी वर्ष 14 अप्रैल को अंबेडकर सर्किट पर्यटन ट्रेन का संचालन किया गया। एससी परिवारों के उत्थान के लिए नेशनल ओवरसीज स्कॉलर, मुफ्त कोचिंग के लिए 2022-23 में 47 करोड़ आवंटित की गई हैं। इसी तरह की कई अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं।इसी तरह एससी परिवारों के उत्थान के लिए राज्य सरकार के द्वारा गरीब परिवारों के लिए तीन गैस सिलेंडर निशुल्क दी जा रही हैं, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी के तहत दो बच्चियों पर महालक्ष्मी किट दी जा रही है।
पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 60 लाख से अधिक अनुसूचित परिवारों को लाभान्वित किया गया। राज्य में 55 एससी परिवारों को पक्के आवास दिए गए हैं। जबकि राज्य 207 जांच निशुल्क किए जाने,अटल आयुष्मान के तहत 5 लाख तक का इलाज मुफ्त, कठोर धर्मांतरण कानून लागू करना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक एतिहासिक निर्णय है।इसी तरह पर्यावरण मित्र का मानदेय दुगना किया जाना भी बड़ा फैसला हैं।
विधानसभा टम्टा ने बताया कि उनके द्वारा भी एससी वर्ग के उत्थान के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले सवा साल में स्वीकृत 10 सड़को में 2 सड़कें अनुसूचित जाति के गांव की है,इसी तरह गरीब परिवारों को सरकार से आर्थिक सहायता, विधायक निधि में भी वरियता दे रहे हैं। उन्होंने एससी वर्ग के परिवारों को भाजपा से जुड़ने की इस मौके पर अपील की।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, महामंत्री अनिल देवराड़ा, महिपाल भंडारी, पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, हरेंद्र नेगी, जिपंस देवी जोशी, भाजपा जिला महामंत्री राकेश जोशी, राकेश भारद्वाज, जिला कार्यकारिणी सदस्य गिरीश चमोला, हरीश सोनियाल, नंदकिशोर पंत, नरेंद्र भारती, नरेंद्र राणा, गंगा सिंह बिष्ट,विक्रम राता, गिरीश जोशी, जय सिंह बिष्ट, तेजपाल गुसाईं आदि मौजूद थे।