राजनीति

भास्कर पांडे को भाजपा किसान मोर्चा का जिला महामंत्री बनाये जाने पर भाजपाईयों में खुशी

–रिपोर्ट-हरेंद्र बिष्ट–
थराली, 25 मार्च। थराली के वरिष्ठ भाजपा नेता भास्कर पांडे भाजपा किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर थराली के भाजपाइयों खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस नियुक्ति से पार्टी थराली विधानसभा क्षेत्र के साथ ही चमोली जिले में और अधिक मजबूत होगी।

गत दिवस भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौड़ ने भास्कर पांडे को जिला महामंत्री बनाने की घोषणा की है जिस पर थराली के भाजपा नेताओं ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त महामंत्री का थराली पार्टी कार्यालय में फूल मालाओं से स्वागत करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करने की अपील की।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष थराली नंदू बहुगुणा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जय सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री राकेश जोशी, मंडल महामंत्री अनिल मिश्रा, बीएस भंडारी, सुरेंद्र पासवान, भगत नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह राणा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!