भाजयुमो ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत पिंडर घाटी में मोटर साईकल रैली निकाली
-थराली से हरेंद्र बिष्ट–
भाजयुमो ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत पिंडर घाटी के तीनों विकासखंडों में बाइक रैली निकालकर कर लोगों से अपने घरों पर स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अधिकाधिक झंडा फहराने की अपील की।
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा ने ब्लाक मुख्यालय नारायणबगड़ से बाइक रैली का शुभारंभ किया। रैली को थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की।इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने एवं समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आने की अपील की।
इसके बाद रैली भाजमुयों के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी के नेतृत्व में पंती, मींग गदेरा,हरमनी,कुलसारी होते हुए थराली पहुंची जहां पर थराली भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी,आशीष थपलियाल, अनिल मिश्रा,केदार जोशी, राकेश भारद्वाज, कृष्णपाल गुसाईं,नंदू बहुगुणा सहित तमाम भाजपाईयों ने रैली का भव्य स्वागत किया। इसके बाद रैली केदारबगड़,राडीबगड़,चेपड़ो, नंदकेशरी होते हुए ब्लाक मुख्यालय देवाल पहुंची यहां पर भी मंडल अध्यक्ष शीतल सिंह गड़िया, महामंत्री उमेश मिश्रा,राजू कुनियाल ,प्रमोद धपोला,भानू कुनियाल,नंदी कुनियाल आदि युवाओं एवं भाजपाईयों ने स्वागत किया। यहां पर रैली का समापन करते हुए विधायक भूपाल राम टम्टा एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने समापन करते हुए 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में झंडा फहराने की अपील की।