राजनीति

भाजपा की पहली सूची जारी: भगदड़ के डर से कम ही विधायकों के कटे टिकट

देहरादून, 20 जनवरी (उहि)। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस की सूची की प्रतीक्षा किये बिना आज अपने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जिसमें भगदड़ की आशंका से कुछ सीटों के अलावा बाकी सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही रिपीट किया गया है। पुष्कर सिंह धामी को उनकी पुरानी सीट खटीमा से ही उतारा गया है। सतपाल महाराज को इस बार भी चौबटाखाल से मैदान में उतारा गया है। पहली सूची में यमकेशवर से ऋतु खण्डूड़ी की जगह रेणु बिष्ट को प्रत्याशी बनाया गया है। उनको केदारनाथ से टिकट दिये जाने की संभावना है। उस सीट पर अभी भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। उनके अलावा फिलहाल पौड़ी से मुकेश कोली, थराली से मुन्नी देवी, कपकोट संे बलवन्त सिंह भौंर्याल का टिकट काट दिया गया है।

भाजपा द्वारा वृहस्पतिवार को जारी प्रत्याशियों की पहली सूची में दिवंगत हरबंश कपूर की पतन्ी सबिता कपूर को देहरादून कैंट से, प्रणव सिंह चैम्पियन की जगह उनकी पत्नी देवयानी को खानपुर से, रामशरण नौटियाल को चकराता से सुरेश चौहान को गंगोत्री से मैदान में उतारा गया है।अब थली से मुन्नी देवी की जगह भेपाल राम टमटा, कपकोट से रुरेश कुमार और पौड़ी से राजकुमार कोली भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में होंगे।

जानिए कहां से किसपर खेला भाजपा ने  दाव

  • खटीमा – पुष्कर धामी
  • हरिद्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!